तैरकर मोटापा घटाएं

तैरकर मोटापा घटाएं
गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे मौसम में पानी का उपयोग बढ़ जाता है। ऐसे गर्म मौसम में लोग पानी में रहना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में तैरने का मजा ही कुछ अलग है। और तैरने से शरीर ज्यादा गति करता है। 30 मिनट तक तैरकर शरीर से 400 कैलोरी को कम किया जा सकता है। तैरने से रक्त संचार बढ़ने लगता है, जिससे सिर में दर्द और तनाव से मुक्ति मिलती है। तैरने की विभिन्न स्थितियों - एम स्ट्रोक - एम स्ट्रोक में पेट के बल तारा जाता है और दोनों बांहे नीचे की ओर घूमती हुई जाती है और दोनों टांगे बारी-बारी से चलती है। हाथ आगे खींचने पर पेट पर दबाव पड़ता है और पूरे शरीर में खिंचाव पैदा होता है। इससे पेट के पास मौजूद अतिरिक्त चर्बी समाप्त होती है। ब्रेस्ट स्ट्रोक - इसमें शुरू में दोनों बांहे एक-साथ चलती है फिर बाद में दोनों पैर में। 30 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं में यह बहुत ज्यादा प्रचलित है, इसमें ज्यादा थकान नहीं महसूस होती है। इससे टांगों और कूल्हों को बहुत अधिक लाभ होता है। पेट, कमर, छाती और हाथ-पैर की चर्बी कम होती है। बैक स्ट्रोक - बैक स्ट्रोक बैक के बल की जाती है।  इससे दोनों टांगे घूमती हुई बारी-बारी से ऊपर से नीचे की ओर आती है। इस क्रिया को पीठ के बल करने के बावजूद भी पेट पर इसका असर पड़ता है और पेट की चर्बी समाप्त होती है। बटरफ्लाई स्ट्रोक - इस क्रिया में शरीर के आगे का हिस्सा, बांहे और सिर पहले पानी से बाहर निकलते हैं और बाद में दोनों पैरों के साथ-साथ चलते हैं।


मोटापे को दूर करने के घरेलू उपचार,

1. गर्म पानी पीयें यदि आपको ठंडा पानी पीने की आदत है तो इसके स्थान पर गर्म पानी पीने की आदत डालें। गर्म पानी आपके शरीर में संग्रहित वसा को दूर करने में सहायक होगा। भोजन के पश्चात गर्म पानी पीयें और इस बात का ध्यान रखें कि भोजन और पानी के बीच कम से कम आधे घंटे का अंतर हो। खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीयें।

2. दिन की शुरुआत शहद से करें एक चम्मच शहद लें तथा इसे एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। पानी के इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। सुबह उठने के बाद खाली पेट इस पानी को पीयें। प्रभावी रूप से वज़न कम करने के लिए इसे दो से तीन महीने तक प्रतिदिन पीयें। 

3.पुदीने की पत्तियाँ पुदीना अपने पाचक गुणों के लिए जाना जाता है और पाचन में सहायक है। पुदीने की पत्तियों के रस की कुछ बूँदें गुनगुने पानी में मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं। खाना खाने के आधे घंटे बाद इस मिश्रण को पीयें। यह पाचन में सहायक होगा तथा आपके चयापचय शक्ति को बढ़ाएगा और लम्बे समय तक वज़न कम करने में सहायक होगा।

4. ऐप्पल सीडर विनेगर प्रतिदिन सोने के पहले एक चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर का सेवन करें। यह सोते समय आपके शरीर में संग्रहित वसा को कम करने में सहायक होता है।

5. घर में बना खाना खाएं यह एक जाना माना तथ्य है कि नियमित तौर पर होटल, रेस्टारेंट या रास्ते पर मिलने वाले खाद्य पदार्थ खाने से वज़न बढ़ता है। घर में बना हुआ खाना खाएं जिसमें वसा और तेल कम होता है। अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल और सब्जियां शामिल करें जो मोटापे से लड़ने में सहायक होंगी।

6. काली मिर्च के साथ शहद शहद कई सारी बीमारियों का घरेलू उपचार है तथा यह वज़न कम करने में भी सहायक है। एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं तथा इस पानी को प्रतिदिन सुबह पीयें। इससे आपका वज़न कभी नहीं बढ़ेगा।

7. चाय में मसाले मिलाएं मसाले बहुत अच्छे घटक होते हैं जो वज़न को प्रभावी और प्राकृतिक रूप से कम करने में सहायक होते हैं। प्रभावी रूप से और तीव्रता से वज़न घटाने के लिए अपनी प्रतिदिन की ग्रीन टी (चाय) में दो से तीन टुकड़े अदरक, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी और लौंग मिलाएं। इन मसालों से युक्त चाय को दिन में दो से तीन बार पीयें और एक महीने में प्रभावी परिणाम देखें।

8. पानी के साथ बेर बेर की पत्तियों को एक कप पानी में भिगाएं। इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें और इस पानी को दूसरे दिन सुबह पीयें। आपको यह पानी खाली पेट पीना चाहिए। प्रभावी परिणाम देखने के लिए इसे एक महीने तक लगातार करें।

9. रागी खाएं आपके प्रतिदिन के डाईट प्लान में रागी को शामिल करें। मोटापे को कम करने के लिए यह एक आदर्श खाद्य पदार्थ है तथा यह पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है। कार्बोहाइड्रेट को आपके शरीर में अवशोषित होने में बहुत समय लगता है और इस प्रकार आप मोटापे से बचते हैं।

10. शारीरिक व्यायाम तेज़ चलना मोटापे को कम करने का सबसे उत्तम तरीका है तथा इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। उचित आहार के साथ सप्ताह में चार से पांच दिन 30 से 45 मिनिट तक जिम में व्यायाम करना भी वज़न कम करने में सहायक होता है।